महासमुन्द

व्यय अनुवीक्षण उडऩदस्ता दल की ड्यूटी में आंशिक संशोधन
12-Apr-2024 3:06 PM
व्यय अनुवीक्षण उडऩदस्ता दल की ड्यूटी में आंशिक संशोधन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12अप्रैल। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु नियुक्त उडऩदस्ता दल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से आंशिक संशोधन करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक द्वारा विधानसभावार अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें विधानसभा 41.खल्लारी के लिए देवेन्द्र कुमार सिरमौर तहसीलदार पिथौराए 39.सरायपाली के लिए रविन्द्र कुमार काले नायब तहसीलदार सरायपाली उडऩदस्ता दल के रूप में रात्रि 8 बजे से सुबह 8 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

इसी प्रकार 39.सरायपाली के लिए उडऩदस्ता के रूप में केशलाल पैकरा ग्रामीण विस्तार अधिकारी सरायपाली की ड्यूटी प्रात: 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसी तरह 39.सरायपाली के लिए जैनेन्द्र कुमार पटेल सहायक ग्रेड.03 कृषि उपज मंडीए 42.महासमुंद के लिए हितेश प्रधान जिला परियोजना समन्वयक लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं शेखराम चन्द्राकर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा विधानसभा 41.खल्लारी के लिए लोकेश कुमार दीवान तकनीकी सहायक जनपद पंचायत एवं मैकलिन सैन्टियागो व्याख्याता स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा को उडऩदस्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

 ये दोपहर 3 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड्यूटी पर रहेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news