महासमुन्द

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली 75 पोलिंग बूथों पर बढ़त बनाने शपथ
14-Apr-2024 2:51 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली 75 पोलिंग बूथों पर बढ़त बनाने शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,14 अप्रैल। जिले के ग्राम डुडुमचुवां में भाजपा मंडल केदुवां के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक,  सह संयोजक आदि की उपस्थिति में आगामी लोकसभा चुनाव में किस प्रकार भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक वोट हासिल हो, इस विषय पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने मंडल के 16 शक्ति केन्द्रों के 75 पोलिंग बूथों पर भाजपा की बढ़त बनाने के लिए संकल्प लिया। 

बैठक को संबोधित करते हुए जगन्नाथ पाणिग्राही जिला भाजपा संगठन प्रभारी, संभाग संगठन सह प्रभारी एवं त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक सरायपाली ने हर बूथ पर चुनाव जीतने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय डडसेना, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अनंतराम पटेल, महामंत्री द्वय बृजमोहन चौधरी,पंकज साहू, उपाध्यक्ष द्वय रमेश नायक, निलाम्बर नायक, दण्डधर साव, हृदयराम नायक, आनंद बरिहा, नेपाले साहू, रिक्की अग्रवाल, मंत्री द्वय प्यारी लाल साहू, संजय प्रधान, मनोज पटेल, श्याम साहू, हेतकुमार चौहान, किसान मोर्चा अध्यक्ष जलंधर प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, अजजा मोर्चा अध्यक्ष निलमणी बरिहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद पटेल, जिला प्रतिनिधि मालिकराम पटेल, जनपद सभापति माधवदास चौधरी, जनपद सभापति जयंती पटेल, जनपद सदस्य कुसुम सिदार, शरद पटेल, जयलाल पटेल, महेश पटेल,  आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news