महासमुन्द

हफ्ते भर बाद आज निकली धूप
14-Apr-2024 10:26 PM
हफ्ते भर बाद आज निकली धूप

महासमुंद, 14 अप्रैल। सप्ताह भर से बारिश बदली वाली मौसम के बाद आज सुबह से धूप खिली हुई है। बीते सप्ताह तापमान 30 डिग्री से 31 के बीच ही अटका रहा। आज दोपहर तक तापमान एकाएक बढ़ गया है। बीते सप्ताह भर से बदली बारिश की वजह से तापमान लुढ़क़ कर 29 से 30 डिग्री पर आ चुका था। फलस्वरूप वातावरण ठंड हो गई थी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भलेसर स्थित कृषि मौसम विज्ञान केंद्र में कल का न्यूनतम तापमान क्रमश: 31.0 डिसे सामान्य से कम तथा 20.3 डिसे सामान्य से कम दर्ज किया गया। प्रात: कालीन औसत आद्र्रता 91 प्रतिशत व दोपहर 33 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस दौरान हवा की औसत गति 4.8 किमी प्रति घंटा तथा वाष्पीकरण की 3.7 मिमी प्रतिदिन रहा। कल शनिवार को सूर्य की तीव्र रोशनी की अवधि  0.6 से 6.6 घंटे के बीच दर्ज की गई। आगामी 20 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 29 तथा अधिकतम तापमान 45 तक पहुंचने का पूर्वानुमान मौसम वैज्ञानिकों ने लगाया है। आज रविवार की रात से ही तापमान में इजाफा प्रारंभ हो गया है। ऐसे में 16 अप्रैल को 40, 17 को 41 फिर क्रमश: 42, 44, 45 तक तापमान पहुंचने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news