दुर्ग

छत्तीसगढ़ राज्य अंडर 17 फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप का समापन
15-Apr-2024 2:42 PM
छत्तीसगढ़ राज्य अंडर 17 फीडे रेटेड चेस चैंपियनशिप का समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग-भिलाई, 15 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ राज्य  अंडर 17 ओपन व गल्र्स फीडे रेटिंग चेस चैंपियनशिप का समापन भिलाई के सेक्टर 5 स्थित आंध्रा भवन में हुआ। राज्य शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी के विशेष उपस्थिति में समापन समारोह व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी राजेश जैन जी थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य शतरंज संघ के कोषाध्यक्ष प्रदीप दास ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव  हेमन्त खुटे  ,मिनिगोल्फ के राष्ट्रीय चैंपियन इमरान,दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत,प्रदेश शतरंज संघ के संयुक्त सचिव सुबोध कुमार सिंह,स्पर्धा के मुख्य निर्णायक रॉकी देवांगन मंचासिन थे।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि दैनिक जीवन में शतरंज का विशेष महत्व है। शतरंज खेलने से दिमाग के सोचने समझने की की क्षमता में वृद्धि होती है। 

राज्य सचिव हेमन्त खुटे ने अपने उदबोधन में कहा कि किसी भी खेल का अंतिम परिणाम जीत या हार होती है। हार-जीत भी हमारे जीवन का हिस्सा है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदीप दास ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि शतरंज का खेल प्रदेश में तेजी से विकास कर रहा है। विगत कुछ वर्षों से लगातार खिलाडिय़ों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हम अभी 3 महीने के भीतर 5 रेटिंग चेस चैंपियनशिप करने जा रहे है ताकि रेटिंग के लिए खिलाडिय़ों को प्रदेश से बाहर जाना न पड़े। 

परिणाम :  बॉयज कैटेगरी में प्रथम शुभांकर बामलिया रायपुर,द्वितीय गगन साहू रायगढ़,तृतीय प्रभमन सिंह मल्होत्रा,चतुर्थ प्रशांत  ध्रुवंशी बिलासपुर, गल्र्स कैटेगरी में प्रथम परी तिवारी कोरबा, द्वितीय राशि  वरुणकर  राजनांदगांव,तृतीय अदिति आदित्य रायपुर, चतुर्थ अंशिका मिंज रायपुर रही। बॉयज कैटेगरी में बेस्ट बस्तर का  पुरस्कार रिआंश कुमार चटर्जी व गल्र्स केटेगरी बेस्ट बस्तर गल्र्स का पुरस्कार  अलंक्रुता मोहराना को मिला। इसी तरह से  बेस्ट सरगुजा बॉयज का अवॉर्ड  यीजनांश गुप्ता को दिया गया।

दुर्ग डिस्ट्रिक्ट अंडर - 13 ओपन व गल्र्स चेस टूर्नामेंट के विविध  कैटेगरी के परिणाम इस प्रकार रहे - गल्र्स कैटेगरी के अंडर 7 आयु समूह  में इरा देशलहरा,अंडर 9 में प्रथम मनस्वी शर्मा ,द्वितीय आश्रिया शर्मा। अंडर 11 में कोंडप्पा हर्षिता प्रथम,द्वितीय रिधिमा त्रिपाठी, अंडर 13 में प्रथम असमी मेहता प्रथम,द्वितीय चार्वी मंडले ,तृतीय परिधि लिहारे।

बालक केटेगरी के अंडर 7 आयु समूह में प्रथम आर्यन गोयल,द्वितीय अरहम जैन , तृतीय नमीश साहू। अंडर 9 में प्रथम वी विराट अय्यर ,द्वितीय पलकश यदु,तृतीय आंकक्षित साहू। अंडर 11 में प्रथम रुद्रांश आमटे ,द्वितीय प्रांजल सिंह,तृतीय भार्गव साहू। अंडर 13 में प्रथम आदित्य राज द्विवेदी,द्वितीय आर्यन कुमार,तृतीय एकागढ़ वर्मा।

स्पर्धा में इनामी राशि कुल 40000 रुपए रखी गई थी। सभी विजेताओं खिलाडिय़ों को ट्रॉफी व नगद राशि इनाम स्वरूप देकर सम्मानित किया गया।  इस स्पर्धा में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 152 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। विजेता खिलाडिय़ों  को अतिथियों ने  पुरस्कार देकर  सम्मानित किया। इस स्पर्धा के दोनों वर्गों से 2-2 खिलाड़ी राष्ट्रीय चयन स्पर्धा में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

स्पर्धा को सफल बनाने में मुख्य निर्णायक फीडे  आर्बिटर रॉकी देवांगन,डिप्टी चीफ आर्बिटर ओमप्रकाश,दिव्यांशु उपाध्याय,हेमा नागेश्वर,भुनेश्वरी तथा जिला शतरंज संघ के पदाधिकारी तुलसी सोनी,दिनेश जैन, एस के भगत,ललित वर्मा,संजय खंडेलवाल,जयंता दास,त्रिलोक सोनी,मोरध्वज चंद्राकर, आर के ताम्रकार का योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव विकास शर्मा ने तथा आभार प्रदर्शन जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news