महासमुन्द

मोदी की गारंटी पूरी दुनिया मान रही-ओपी
16-Apr-2024 2:46 PM
मोदी की गारंटी पूरी दुनिया मान रही-ओपी

भाजपा के संकल्प पत्र के साथ वित्त मंत्री ने महासमुंद में ली प्रेस कांफ्रेंस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अप्रैल।
कल शाम भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पहली बार मोदी जी के रूप में देश को सशक्त नेतृत्व मिला है। जिसके कारण भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। विपक्षियों के पास कुछ भी नहीं है। इस बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी पंडित नेहरू के बाद देश के दूूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बनेंगे जिन्होंने लगातार तीसरे बार जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पास मोदी जी के रूप में सशक्त नेतृत्व है। भाजपा का संगठन सशक्त है। भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु के ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में जाएंगे। जिसमें गरीब, मध्यम,उच्च सभी शामिल होंगे और उन्हें  5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को तीन सेक्टर्स में बांटा है। जिसमें विदेश नीति, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा, समृद्ध भारत, विरासत का विकास, सुशासन, स्वस्थ भारत, शिक्षा, खेल जैसे सभी सेक्टर्स का विकास आदि शामिल है। 

चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए है। पीएम आवास के रूप में 3 करोड़ से अधिक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संकल्प पत्र में यह सुनिश्चित किया गया है कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो। इसके लिए मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी। भाजपा ने पीएम सोलर के माध्यम से मुफ्त बिजली की योजना, 1 करोड़ दीदियों को करोड़पति बनाया। अब 3 करोड़ माता.बहनों को करोड़ पति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नारी शक्ति की नई भागीदारी के लिए नारीशक्ति वंदन योजना के तहत 33 प्रतिशत का आरक्षण महिलाओं को लोकसभा-विधानसभा में दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2004 में यूपीए की सरकार के वक्त भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में 11 वें क्रम पर था जो इस साल 2014 में 5 वें क्रम पर है। 

उन्होंने कहा कि मोदी जी का ट्रेक रिकार्ड जबरदस्त रहा है साथ ही विकसित भारत का 25 वर्षों वाला विजन भी है। दूसरी ओर विपक्ष के पास न तो कोई नेतृत्व है न ही संगठन और न ही किसी नेता के पास ट्रेक रिकार्ड और विजन है। मोदी जी गारंटी याने सौ प्रतिशत पूरी होने की गारंटी है और देश ही नहीं पूरी दुनिया इस गारंटी को मान रहा है। 

संकल्प पत्र को 24 समूहों में बांटा गया है जिसमें 10 सामाजिक ग्रुप हैं, इसमें गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछवारे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटीजन, पिछड़े एवं कमजोर वर्ग शामिल हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान श्री चौधरी के साथ भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी के अलावा भाजपा के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल भी उपस्थित थे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news