महासमुन्द

शिवसेना ने निकाली 361 मीटर लंबी चुनरी यात्रा
16-Apr-2024 2:49 PM
 शिवसेना ने निकाली 361 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 अप्रैल।
छत्तीसगढ़ शिवसेना बागबाहरा ने विशाल चुनरी यात्रा प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में रविवार की शाम निकाली। शिवसेना के लोगों ने कई घरों से माता की चुनरी लेकर एक 361 मीटर लंबी चुुनरी बनाई थी। यह चुनरी यात्रा श्री दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बागबाहरा नगर का भ्रमण करते हुए चंडी माता मंदिर घुंचापाली पहुंची। यहां उक्त 361 मीटर लंबी चुनरी माता जी को चढ़ाई गई।

मालूूम हो कि विगत 9 वर्षों से लगातार शिवसेना के द्वारा चुनरी यात्रा का भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस साल भी इस चुनरी यात्रा का बागबाहरा नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। चुनरी यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं, युवा साथी चल रहे थे। चुनरी यात्रा में गरियाबंद का धमाल पार्टी, डीजे में माता का गीत एवं धुन शहर वासियों को आकर्षित कर रहा था। 

चुुनरी यात्रा में शिव सैनिक डी जे के धुन में थिरक रहे थे। उक्त चुनरी यात्रा में धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, राधारमण पांडे, सेवक दास दीवान, नेतराम साहू, अजय बंजारे, लोकू चंद्राकर,सिम्पल दुआ,इनकुमार लहरे,छबिदास मानिकपुरी, अशोक प्रधान, दिनेश सेठ, कुणाल सोनी, दुर्गेश गुप्ता के अलावा भारी संख्या में शिव सैनिक शामिल हुए।

इससे पहले कल शाम महासमुंद रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्चा लेकर धनंजय सिंह परिहार प्रदेश प्रमुख, धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष, राधारमण पांडे, सेवक दास दीवान, नेतराम साहू, अजय बंजारे ने कहा कि इस लोकसभा चुुनाव में हम हिंदूू एकता के लिए भाजपा को सपोर्ट कर रहे हैं।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news