नारायणपुर

पर्यावरण दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर
06-Jun-2024 4:31 PM
पर्यावरण दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 6 जून।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर तालुका विधिक सेवा समिति हरेंद्र कुमार नाग के आदेशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएनके वार्ड में हीना नाग पी एल वी किशोर न्याय बोर्ड नारायणपुर के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक जागरूकता शिविर में हीना नाग के द्वारा उपस्थित महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं को वृक्षारोपण का महत्व बताया गया।

उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने हर साल 5 जून, 1972 से इस दिवस को मनाने की शुरुआत की थी। तब से ही 5 जून को पूरे विश्व में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरुक करना है कि कैसे हमारे जीवन में पर्यावरण का महत्व है कैसे हम पेड़ पौधे लगाकर और बचाकर पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं। आज के समय में जंगलों की अंधाधुंध कटाई से लोगों को शुद्ध हवा, शुद्ध पानी मिलना कठिन हो गया है। ये आने वाले भविष्य के लिए और खतरा है। हमें अकारण ही जंगलों को उझडऩे से बचाना होगा साथ ही प्रतिवर्ष पौधा रोपण करना होगा एवं पौधारोपण भी  किया गया।

 श्रीमती नाग के द्वारा उपस्थित जनों को नि: शुल्क विधिक सहायता सलाह के संबंध में व नालसा हेल्प लाइन नंबर, नालसा (आदिवासियों के अधिकारों का सरंक्षण एवं प्रवर्तक) योजना 2015 की जानकारी दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news