नारायणपुर

पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर
21-Jul-2024 3:13 PM
पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को  और मजबूत करने पर जोर

 भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों- रणनीतियों पर चर्चा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 21 जुलाई।
भाजपा जिला कार्यालय, नारायणपुर में शनिवार को जिले की वृहद जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। 
इस बैठक का आयोजन जिला संगठन प्रभारी भरत मटियारा के आतिथ्य और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम की अध्यक्षता में व वरिष्ठ भाजपा नेता मनिराम मानिकपुरी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई। सभा का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री संदीप झा ने व आभार भाजपा जिलाउपाध्यक्ष प्रमिला प्रधान ने किया। वहीं शोक प्रस्ताव मंगडू नुरेटी ने किया।
बैठक में जिले के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रमुख रूप से, जिले में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। बैठक में भरत मटियारा ने अपने संबोधन में संगठन के महत्व और एकजुटता पर बल दिया, साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि पार्टी के हर सदस्य को संगठन की मजबूती के लिए अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और समर्पण के साथ करना चाहिए। उन्होंने ने पार्टी के पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी और उनसे सक्रिय भागीदारी की अपील की।

भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की सफलता का मुख्य आधार उसकी जमीनी स्तर की कार्यशैली है।
उन्होंने पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय रहने और जनता से सीधे संपर्क स्थापित करने की अपील की। उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा की और कहा कि पार्टी को हर हाल में जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभुनाथ देवांगन ने भी संबोधित करते हुए पार्टी की एकजुटता को ही उसकी असली ताकत बताया।
बैठक में जिले के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक में पार्टी की आगामी रणनीतियों और कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हुई और भविष्य की कार्ययोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया। 

बैठक में  कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ और सभी ने एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने का संकल्प लिया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news