नारायणपुर

कांग्रेस के शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला-साय
20-Mar-2024 10:20 PM
कांग्रेस के शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिला-साय

कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सीएम, बस्तर प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नारायणपुर, 20 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आने वाले समय में भाजपा की सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी। इससे दूरस्थ अंचल में बैठे अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके। आगे कहा कि पिछले 5 साल कांग्रेस शासनकाल में केंद्रीय योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा था,  लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को मोदी योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हो गया है।

 जिले के बेनूर गांव में भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, वनमंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, बस्तर लोकसभा प्रभारी महेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसाय सलाम सहित अन्य पदाधिकारी ने शिरकत की थी।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वनमंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णु देव  सरकार ने किसानों को धान बोनस, 3100 रुपए क्विंटल धान का दिया। महतारी वंदन योजना अंतर्गत महिलाओं को 1 हजार रुपए प्रदान किए। मोदी की गारंटी में कई वादे 3 माह में पूरे किए हंै।

 

केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को बस्तर सहित कई क्षेत्र में प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं, लोग कांग्रेस पार्टी दूर भाग रहे हैं। कांग्रेस पूरी तरह डूब चुकी है, इसलिए मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के  लिए बस्तर प्रत्याशी महेश कश्यप को अपना समर्थन देकर सांसद बनाते हुए दिल्ली भेजे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 3 महीने के भीतर जो वचन दिए थे, उसको पूरा किया है। 917 रुपए की धान की अंतर राशि विष्णु देव साय ने तत्काल पूरा किया। इसके साथ ही भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले 18 लाख गरीब परिवारों को आवास प्रदान किए। भारतीय जनता पार्टी जो कहती वो करती है।

वही लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप ने कहा कि छोटे से गांव और सामान्य किसान होने के बावजूद केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे राष्ट्रीय पार्टी प्रत्याशी बनाया है। इसलिए 19 अप्रैल को अपना समर्थन देकर मोदी की सरकार बनाए।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेनूर गांव की पावन भूमि पर आने जा सौभाग्य प्राप्त हुए है। बस्तर लोकसभा के लिए महेश कश्यप को प्रत्याशी बनाया गया है। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो बस्तर क्षेत्र से महेश कश्यप के लिए आशीर्वाद मांगने आए हैं। दस साल से प्रधानमंत्री विकास कार्य कर रहे है। सबका साथ सबका विकास , प्रधानमंत्री नरेद मोदी गारंटी पूरी हुई है।

आगे कहा कि 13 हजार 320 करोड़ रुपए की अंतर राशि किसानों को प्रदान किया गया। सरकारी ख़र्च पर रामलला के दर्शन कराए जा रहे हंै। तेंदूपत्ता संग्राहकों चरण पादुका मिलना शुरू हो जाएगा। लोगों की सभी आवश्यकता पर काम करेंगे। दिल्ली में अगर फिर से मोदी की सरकार बनाना है, तो बस्तर लोकसभा से महेश कश्यप को अपना समर्थन देकर कमल का फूल खिलाएं।

इस अवसर पर  भाजपा जिलाध्यक्ष बस्तर रूपसिंह मंडावी, भाजपा नेता संजय पांडेय , वेदवती कश्यप, बृजमोहन देवांगन, मनोज जैन, गौतम गोलछा, नारायण मरकाम, रजमन कोर्राम, निर्देश दीवान, टिकेश्वरी मंडावी सहित अन्य पदाधिकारी व हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान 400 लोगों ने भाजपा प्रवेश कर भाजपा की रीति नीति पर अपना भरोसा जताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news