बस्तर

खिलाडिय़ों में खेल भावना का होना सर्वोपरि-किरण देव
01-Jul-2024 2:41 PM
खिलाडिय़ों में खेल भावना का होना सर्वोपरि-किरण देव

संभाग स्तरीय शतरंज स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 1 जुलाई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय संभागस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल होकर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन करते विजेता और उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण कर उत्साह बढ़ाया।

 विधायक श्री देव ने कहा कि संभाग स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में पूरे बस्तर संभाग से लगभग 400 खिलाडिय़ों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शंतरज प्रतियोगिता में चार वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें संभाग भर से आये खिलाडिय़ों ने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया। विजयी सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं और साथ ही उपविजेता एवं समस्त खिलाडिय़ों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रयास करते रहे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। सभी खिलाडिय़ों ने खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे एवं बस्तर जिला अध्यक्ष शंतरज  संघ शंशाक शेंडे ने भी अपनी बात रखी। इस दौरान भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ,सचिव छत्तीसगढ़ शंतरज संघ हेमंत खूंटे, अध्यक्ष बस्तर जिला शतरंज संघ शशांक शेंडे ,सचिव हितेश तिवारी एवं अशोक तिवारी , आलोक दुबे के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news