बस्तर

सीएम ने बस्तर गोंचा पर्व की दी शुभकामनाएं
23-Jun-2024 10:28 PM
सीएम ने बस्तर गोंचा पर्व की दी शुभकामनाएं

पर्व में शमिल होने समिति सौंपेगा आमंत्रण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने ट्वीटर एक्स के माध्यम से बस्तर गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए, महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे ऐसी कामना की है।

मुख्यमंत्री ने विश्वप्रसिद्ध बस्तर गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि 617 वर्षों से मनाए जा रहे बस्तर गोंचा पर्व में जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा पूजा विधान किया गया और देव विग्रहों को चंदन से स्नान कराया गया। इस पर्व के अंतर्गत अनवरत 27 दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी।

  360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर खंबारी एवं बस्तर गोंचा पर्व समिति के अध्यक्ष विवेक पांडे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को विश्वप्रसिद्ध बस्तर गोंचा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित किये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी दिनों में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को विशेष आमंत्रण हेतु 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज एवं बस्तर गोंचा समिति का एक प्रतिनिधि मंड़ल रायपुर पंहुचकर विश्वप्रसिद्ध बस्तर गोंचा पर्व में शामिल होने के आग्रह एवं अपेक्षा ही नहीं पूर्ण विश्वास के साथ बस्तर की परंपरानुसार सादर आमंत्रित करेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news