कांकेर

देशप्रेम की भावना जागृत करने तिरंगा यात्रा का आयोजन-आशाराम
07-Aug-2024 10:26 PM
 देशप्रेम की भावना जागृत करने तिरंगा यात्रा का आयोजन-आशाराम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 7 अगस्त। आगामी तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर की बैठक आज भाजपा कार्यालय कमल सदन कांकेर में संपन्न हुआ।

 भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया की अध्यक्षता, विधायक आशराम नेताम, भाजपा प्रकास सदस्य सुमित्रा मारकोले, भरत मटियारा, सर्वेश चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई ।

भारतीय जनता पार्टी के आगामी कार्यक्रम हर-घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा व विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस की तैयारी हेतु विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होने बताया कि देश के लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने व राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के सम्मान हेतु जनजागरण के उददेश्य से भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में 11 से 13 जुलाई तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भारत के स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त से पूर्व हर-घर में तिरंगा फहराने हेतु भाजपा विशेष अभियान चलाएगी।

कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि नई पीढ़ी को भारत की स्वतंत्रता व आजादी के लिए किये गये संघर्ष से परिचित कराने, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान में कितने हुतात्माओं ने बलिदान दिये इस बात की जानकारी देने हेतु तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस देश को अंग्रेजों से यंू ही आजादी नहीं मिल गयी है इसके लिए न जाने कितने वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है और इसी आजादी को अक्षुण रखने हेतु देश के लोगों में देशप्रेम की भावना होना जरूरी है। भाजपा द्वारा किये जा रहे तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशप्रेम की भावना को और ज्यादा जगाना है।

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के प्रदेश समिति के सदस्य व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन ,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा पाण्डे ने तिरंगा यात्रा की तैयारी व रूपरेखा की जानकारी दी।

 कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बृजेश चौहान ने व आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news