कांकेर

एससी-एसटी संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली
22-Aug-2024 9:30 PM
एससी-एसटी संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 22 अगस्त। बुधवार को आक्रोश रैली आरक्षण बचाओ आंदोलन में चारामा ब्लॉक में दलित-आदिवासी संगठनों द्वारा विशाल आक्रोश रैली निकाली गई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण को लेकर किए फ़ैसले का विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार द्वारा फ़ैसले को वापस नहीं लिया गया तो अनिश्चित कालीन हड़ताल नाकेबंदी किया जाएगा।

आक्रोश रैली में समाज प्रमुख ब्लॉक संरक्षक विजय ठाकुर जिला उपाध्यक्ष शिव तुमरेटी ब्लाक अध्यक्ष रैना सिंह कांगे सर्व आदिवासी समाज जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर ब्लाक कार्यकारी अध्यक्ष हिरा सिंह कोला हलबा समाज प्रमुख देवाराम ठाकुर ए सी समाज प्रमुख बेनू सुखदेव गोंडवाना समाज चारामा के  मुडादार श्री राम तेता राममनोहर दरों बिनू सिंह कांगे तिहारु दरों गंगा राम जुरी गजेन्द्र कुंजाम हिरे सिंह ने नेताम सुरेन्द्र जुरी रविशंकर दरों ब्लाक सलाहकार विष्णु जुरी घनश्याम जुरी ब्लाक सचिव नंद गावड़े लक्ष्मीकांत गावड़े युवा प्रभाग अध्यक्ष यशवंत कुंजाम सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग अध्यक्ष सुरेंद्र जुरी एवं समाजजन शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news