कांकेर

युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका
24-Aug-2024 1:55 PM
युवा कांग्रेस ने सीएम का पुतला फूंका

कांकेर, 24 अगस्त। बलौदाबाजार प्रकरण को लेकर युवा कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष और दुर्भावनापूर्ण तरीके से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक  देवेन्द्र यादव तथा युवा कांग्रेस, और एनएसयूआई के पदाधिकारियों पर विभिन्न धाराओं पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेजने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, व गृहमंत्री विजय शर्मा का विरोध स्वरूप पुतला दहन किया गया।

युवा कांग्रेस कांकेर के अध्यक्ष खोमेन्द्र उइके व जिला महासचिव सुरेश नाग के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में शिवांकित श्रीवास्तव, टुकेश्व साहू, नरेश बिछिया, सरजू शोरी, सत्यार्थ करायत, चंद्रलोक ठाकुर, विनय ठाकुर, शादाब खान, सुमित राय, अजय भासवानी,चमन साहू, अमन गायकवाड़, हर्ष कावड़े, फैजल मेमन, प्रशांत जैन, गोपाल कुंडू, आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news