कांकेर

तेंदुए ने तीन बकरे-बकरियों को मार डाला
25-Aug-2024 10:11 PM
तेंदुए ने तीन बकरे-बकरियों को मार डाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 25 अगस्त। शहर के आसपास तेंदुआ का आंतक बढ़ गया है। बीती रात में गोविंदपुर ग्राम एक गड़रिया के कोठे से तीन बकरे-बकरियों  को मार डाला। जिसमें एक बकरे को उठा ले गया। इसके पहले भी गोविंदपुर में तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। बीते कुछ दिनों में आसपास के कुत्ते भी बड़ी संख्या में तेंदुए का शिकार हो चुके हैं।

जिला मुख्यालय कांकेर के समीप गोविंदपुर में पशु मालिक मनोज पाल के बकरी कोठा में  आधी रात को एक तेंदुआ छत तोड़ कर घुस गया और वहां दो बकरियों को मार डाला। बकरियां लगभग एक साल की थी। वहीं एक बकरा को उठा कर ले गया। गोविंदपुर में यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी गोविंदपुर में तेंदुआ पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है।

ज्ञात हो कि आसपास कुत्ते भी बड़ी संख्या में थे, जो तेुंदुआ भालू के आने से भौंकते और उन्हें भगाने का प्रयास करते रहे हैं। तेंदुआ इन कुत्तों को भी शिकार बना लिया हैं । कुत्ता पालकों ने बताया कि पिछले एक महीने कें अंदर एक दर्जन से अधिक कुत्ते गायब हैं। तेंदुआ उन्हें हर दिन शिकार बनाता गया है। गांव में  तेंदुआ की एंट्री होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग द्वारा इससे बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किया जा रहा है।    

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news