कांकेर

गौवंशीय पशुओं की सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार विफल- कांग्रेस
17-Aug-2024 9:50 PM
गौवंशीय पशुओं की सुरक्षा का दावा करने वाली भाजपा सरकार विफल- कांग्रेस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 कांकेर, 17 अगस्त।  जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा खुले में मवेशियों के कारण हो रहे सडक़ दुर्घटना में जानमाल की हानि और प्रदेश सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना को बंद कर देने तथा मवेशियों के देखरेख की उचित व्यवस्था नहीं करने, सडक़ों व खेतों पर मवेशियों की बढ़ती समस्या को लेकर गौ सत्याग्रह अभियान चला कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओ ने पहले गौमाता की पूजा-अर्चना की और कलेक्ट्रेट मार्ग में मवेशियों को ले जाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंप गेरवां रस्सी भेंट किया।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री  नरेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार गाय के नाम पर वोट मांगती है और चुनाव के बाद गाय की सेवा करना भूल जाती है। कांग्रेस सरकार में गोधन न्याय योजना संचालित कर गाय की सेवा करने का नाम कांग्रेस ने किया, जिसे भाजपा सरकार बंद कर दी है जिसके कारण से मवेशियों का उचित देखभाल व नहीं होने के कारण से सडक़ों पर घूमते हुए दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। प्रदेश सचिव जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि मवेशियों के सडक़ों पर घूमते  हुए दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण   मौत हो रही है. जिनके साथ आम लोग भी में हादसे का शिकार हो रहे हंै।

 जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने  कहा कि प्रदेश में  गौ-तस्करी और गौ-वध की घटनाएं भी बढ़ रही है कांग्रेस सरकार ने गोधन न्याय योजना लेकर आई थी जिसे बंद करके गौवंशी पशुओं को सडक़ पर बेमौत मरने छोड़ दिया है. एक तरफ जहां किसान खुली चराई से परेशान हैं, वहीं सडक़ों में दुर्घटनाएं बढ़ गई है। भाजपा की सरकार में गाय, भैंस के साथ जनता भी सडक़ों पर बेमौत मरने मजबूर हैं। न्यायालय के निर्देश के बावजूद भी मवेशियों के खुले में घूमने के कारण से हो रही समस्याओं के समाधान के लिए अब तक शासन द्वारा कोई कार्ययोजना तैयार न करने के कारण यह सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है जिससे रोज घटनाएं हो रही हैं।

गौ सत्याग्रह आंदोलन में प्रमुख रूप से नरेश ठाकुर, जितेन्द्र सिंह, मकबूल खान,रोमनाथ जैन,याशीन करानी, तरेंद्र भंडारी,सुनील गोस्वामी, सरजू शोरी, मनोज जैन, हेम नारायण गजबल्ला नरेश बिछिया,प्रवीण नायक, विजय यादव,अजय रेणु,नीरा साहू, रोशन आरा, प्रशांत सिन्हा,अजय भासवानी, लोमेन्द्र यादव, किशन साहू,गफ्फार मेमन, संतोष प्रधान, इशहाक अहमद, जितेन्द्र वैध, आनंद चौरसिया, दीपक शोरी,योगेश ठाकुर, मतीन खान,किशन यादव, शदाब खान,मुकेश तिवारी,यास्मीन, सत्यार्थ करायत,सुमित राय,सुरेश नाग तरुण साहू,खोमेंद्र उइके, शिवांकित श्रीवास्तव, अमन गायकवाड़,सोमेश सोनी, अमित साहू, विनोद शोरी, तारस सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news