दुर्ग

भाजपा सदस्यता अभियान, मंडल स्तरीय कार्यशाला
29-Aug-2024 3:14 PM
भाजपा सदस्यता अभियान, मंडल स्तरीय कार्यशाला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 29 अगस्त।
विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उतई मंडल के ग्राम खोपली में उतई मंडल अध्यक्ष फतेलाल वर्मा के नेतृत्व में सदस्यता अभियान की मंडल स्तरीय कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान प्रभारी अहिवारा विधानसभा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री इस अभियान के पहले सदस्य बनेंगे उसके बाद पूरे देश में इस अभियाम की शुुरुवात होगी। उतई मंडल के कार्यकर्ताओं की महेनत ओर संघर्ष से में वाकिफ हूं मुझे पूरी उम्मीद है,मेरे जिले में उतई मंडल अव्वल रहेगा। पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने कहा संगठन के प्रति समर्पण रखने वाले लोगों को ज्यादा से ज्यादा महत्व दे तभी यह अभियान सही मायनों में संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। 

पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू ने बताया भारतीय जनता पार्टी वर्तमान में विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। इस अभियान में सक्रियता दिखाकर इस ओर मजबूती प्रदान करे। जिला मंत्री रोहित साहू ने सदस्यता अभियान सदस्य बनने की प्रक्रिया कार्यकर्ताओ को बताई। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने बताया अब तक के सबसे बड़े सदस्यता अभियान के सहभागी बने इससे लोगों को जोडऩे के लिए प्रेरित करे। सदस्यता अभियान में युवा मोर्चा कि अहम भूमिका होगा। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा ने दी। 

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू राजपूत ने कि आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के महामंत्री अजीत चंद्राकर ने कि इस अवसर पर मंडल महामंत्री पुकेश चंद्राकर, किसान नेता टीकाराम साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, ग्राम सरपंच मंजू वर्मा,उतई नगर अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू,अंडा उपसरपंच अमित,सरपंच वामन साहू, भाजयुमो अध्यक्ष प्रवीण यदु,भिलाई-3 पार्षद तुलसी ध्रुव, उतई महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर,भाजयुमों महामंत्री करण सेन,डिलेश साहू,शुभम वर्मा,राजूलाल साहू,पार्षद सतीश चंद्राकर, चंदु देवांगन, देवेंद्र भारती, फलेंद्र सिंह राजपूत,हरीश यादव, अनिल साहू,नवाब खान,वैभव देवांगन, ममता साहू,कन्हैया साहू,शुभम सोनी,बसंत देवांगन, हुबलाल चंद्राकर, योगेश साहू,दनेश्वरी देशमुख, रूपनारायण शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news