दुर्ग

कुम्हारी मंडल सबसे मजबूत, सबसे अधिक सदस्य यहां बनने चाहिए - विजय बघेल
29-Aug-2024 3:48 PM
कुम्हारी मंडल सबसे मजबूत, सबसे अधिक सदस्य यहां  बनने चाहिए - विजय बघेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 29 अगस्त।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने कुम्हारी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का  कुम्हारी मंडल हमेशा से सबसे मजबूत संगठन रहा है, यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने हमेशा ही बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी को यहां लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी बड़ी जीत मिली। जब हम मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे थे तब भी पार्टी को यहां से जीत मिली।

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हुआ है तो सबसे अधिक सदस्य इस मंडल में बनने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान यहां भी अब नए सिरे से प्रारम्भ हो रहा है। सांसद विजय बघेल ने इस अभियान की यहां औपचारिक तौर पर शुरुआत की। 

उन्होंने सभी को इस बार अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सदस्य बनाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मिस्ड कॉल और नमो ऐप से जुडक़र पार्टी की वेबसाइट से और  क्यू आर कोड के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं और नए सदस्य बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इससे जुड़े कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने का  जो लक्ष्य रखा है हमेशा उससे  काफी अधिक नए सदस्य बनाए जाते रहे हैं। 

उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से इस बार अपने-अपने बूथ में कम से कम 200 सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर  पार्टी के वरिष्ठ सदस्य रेखराम बंछोर और मंडल अध्यक्ष राजू निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news