दुर्ग

भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी होगा- रविशंकर
31-Aug-2024 3:05 PM
भाजपा का सदस्यता अभियान सर्वसमावेशी और सर्वव्यापी होगा- रविशंकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 31 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी 01 सितंबर 2024 से अखिल भारतीय स्तर से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने का सदस्यता महा अभियान प्रारम्भ करेगी। सदस्यता महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी उत्तर मंडल पाटन का कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविशंकर सिंग, जिला पंचायत दुर्ग सदस्य हर्षा चंद्राकर, उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर उपस्थित हुए। कार्यशाला की अध्यक्षता उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर, महामंत्री द्वय कैलाश यादव, उत्तरा सोनवानी की उपस्थिति मे आयोजित हुआ। कार्यशाला को मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रविशंकर सिंग ने जानकारी प्रदान किया कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यक्रम डिजिटल तरिके से होता है, सारा डिजिटल डाटा एक स्थान पर केंद्रित किया जाता है। यह सदस्यता अभियान पूरी तरह से डिजिटल होगा।

उक्त कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत में ही नहीं वरन विश्व की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी है, जिसकी सदस्य के रूप में हम सभी कार्य कर रहे है। हम उस पार्टी के सदस्य हैं, जिसके स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी जी सदस्य के रूप में सेवा प्रदान कर रहे हैं, यह हम सबके लिए गौरव का विषय है। भारतीय जनता पार्टी इस बार क्यूआर कोड और नमो एप को सदस्यता अभियान हेतु नया प्रयोग किया है। क्यूआर कोड को स्कैन कर भाजपा का सदस्य बन सकते है। इसी प्रकार से भाजपा की अधिकारिक बेबसाइड बीजेपी डाट ओआरजी से भी सदस्य बना जा सकता है।  इस अवसर पर जिला पंचायत दुर्ग एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षा चंद्राकर ने कहा कि सदस्यता अभियान में पुन: हम सबको सदस्य बनना है, इसके लिए पूरे देश में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया है, इस लक्ष्य को हम सबको बूथ स्तर से केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं को जोडक़र पूरा करना है।

उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष खिलावन वर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत बूथ में निवासरत अंतिम छोर के व्यक्ति को भाजपा कार्यकर्ता उनके पास पहुंचकर केंद्र व राज्य शासन के योजनाओं की जानकारी व लाभ दिलाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्य के रूप में जोडऩे का कार्य करेंगे।

स्वागत उद्बोधन उत्तर मंडल पाटन के सदस्यता अभियान के संयोजक मोहन साहू ने किया साथ ही 15 शक्तिकेंद्र का शक्तिकेन्द्र स्तरीय सदस्यता अभियान टोली की जानकारी प्रदान किया गया। कार्यशाला का संचालन रवि सिंगौर, राजू साहू  महामंत्री युवा मोर्चा ने, आभार कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल पाटन ने किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news