दुर्ग

निगम इंजीनियर को धमकी, एफआईआर
31-Aug-2024 2:34 PM
निगम इंजीनियर को धमकी, एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 31 अगस्त।
नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 5 में इंजीनियर दीपक देवांगन के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा आकर गाली-गलौच एवं झगड़ा किया गया। उन्हें देख लेने की धमकी भी दिया। इसके लिए नगर निगम भिलाई के अधिकारी, कर्मचारियों में व्यापक रोष है। इंजीनियर, अधिकारी, कर्मचारीगण एकत्रित होकर सेक्टर 06 कोतवाली थाना जाकर एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे। 

नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी अपने सीमित संसाधन में सुबह, दोपहर, साम बारिश हो या रात विषम परिस्थितियों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। अगर किसी के प्रति कोई शिकायत है उसका एक तरीका होता है। लिखित में उच्च अधिकारियों से शिकायत कर सकते है। किसी भी अधिकारी के चेम्बर में घूस जाना, उनका कालर पकडऩा, उसके साथ गाली गलौच करना यह कदापी क्षम्य नहीं है। निगम के अधिकारी कर्मचारी असुरक्षित महसूस कर रहे है। उन्होंने प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की है। इसमं निगम के यूनियन के पदाधिकारी का भी पूर्ण रूप से सहयोग मिला।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news