सरगुजा

लखनपुर में फोटो विकास प्रदर्शनी, युवाओं ने दिखाया उत्साह
30-Dec-2020 8:21 PM
  लखनपुर में फोटो विकास प्रदर्शनी, युवाओं ने दिखाया उत्साह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 30 दिसम्बर। वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के थीम पर आज जनसम्पर्क विभाग द्वारा छायाचित्र विकास प्रदर्शनी विकासखण्ड मुख्यालय लखनपुर के साप्ताहिक बाजार में लगाई गई। प्रदर्शनी स्थल पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजनता को योजनाओं की पुस्तिका के साथ पाम्पलेट का भी वितरण किया गया। प्रदर्शनी को दूर-दूर से आए पंचायत प्रतिनिधियों, शासकीय अधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोगों ने उत्सुकता से देखा और शासन के योजनाओं के बारे में जाना। फोटो प्रदर्शनी देखने युवाओं में दिखा उत्साह।

मितानिन श्रीमती रानू रावत ने फोटो प्रदर्शनी के बारे में कहा कि शासकीय योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी एक अच्छी पहल है। राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हमें एक ही जगह मिल रही है। योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी और लाभ लेने के लिए प्रचार सामग्री के रूप में पुस्तक, पेंपलेट भी दिए जा रहे है। स्वास्थ्य विभाग के लगभग 25 मितानिनों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसी तरह लखनपुर के युवा श्री सुमेर सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी लगने से आम लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त हो रही है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए यह पुस्तकें बहुत महत्वपूर्ण है।

प्रदर्शनी में राम वनगमन पर्यटन परिपथ का विकास, गाय-गौठान-गोबर ने बदली गॉव की तस्वीर, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी, गढक़लेवा, वनोपज, सार्वभौम पीडीएस के साथ ही मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना आदि फोटो और आकड़ों सहित दर्शाया गया है।

उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा संभाग मुख्यालय अम्बिकपुर के कलाकेन्द्र मैदान में चार दिवसीय संभाग स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 17 दिसम्बर 20 तक किया गया था। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन विकासखण्ड मुख्यालयों एवं हाट बाजारों में किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news