गरियाबंद

संत कवि पवन दीवान की जयंती पर साहित्यकारों, प्रतिभावान छात्रों एवम पत्रकारों का सम्मान
02-Jan-2021 5:24 PM
संत कवि पवन दीवान की जयंती पर साहित्यकारों, प्रतिभावान छात्रों एवम पत्रकारों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 2 जनवरी।
कल संत कवि पवन दीवान की जयंती के अवसर पर उनके गृहग्राम किरवई (राजिम) में विशाल साहित्यिक संगोष्ठी ,कवि सम्मेलन,साहित्यिक एवम प्रतिभावान सम्मान का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता यथार्थ शर्मा  सरपंच ग्राम पंचायत किरवई ने की।  विशेष अतिथि के रूप में भुनेश्वरी साहू जनपद सदस्य धमनी, गैंदलाल साहू पूर्व जनपद सदस्य,  पुरुषोत्तम साहू, अध्यक्ष हाईस्कूल शाला प्रबंधन समिति,  नरेश साहू उपसरपंच किरवई, नारायण लाल साहू पूर्व सरपंच, रेखा साहू पूर्व सरपंच,अनिल कुमार साहू,एवं धनी राम साहू की उपस्थिति रही।

संत कवि पवन दीवान के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर बैसाखू राम साहू एवं राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक मोहनलाल मणिकपन भावुक ने संत कवि पवन दीवान जी के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। समारोह में त्रिवेणी संगम साहित्य समिति राजिम -नवापारा द्वारा साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु संतोष कुमार साहू प्रकृति एवम रोहित कुमार साहू , माधुर्य को संत कवि पवन दीवान स्मृति साहित्य सम्मान 2021 के रूप में शाल श्रीफल प्रशस्ति पत्र एवम नगद राशि भेंटकर सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में त्रिवेणी संगम में सुदीर्घ साहित्यिक सेवा हेतु, कोमल सिंह साहू एवम डॉ रमेश सोनसायटी को साहित्य रत्न सम्मान 2021 के रूप में शाल श्रीफल,प्रशस्ति पत्र एवम नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार प्रतिभावान छात्र सम्मान के रूप में धनेश्वर, एवम टिकेश्वरी 10वी,गीतेश कुमार एवम कुंदन साहू,12वीं,शोभा साहू ,डायमंड साहू विवेक कुमार एवम कोमल को 8वी कक्षा,  के लिए एवम जयंत ,साक्षी,जानकी,रोशनी, वेणु ,वैभवी,को 5वी और दिशा शर्मा, एवम ट्वींकल साहू को 5वी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए संत कवि पवन दीवान स्मृति प्रतिभावान सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकार लीलाराम साहू़ ,साहित्यकार सुरेश बंजारे, नूतन साहू, प्रिया देवांगन को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

ग्रामवासियों एवं साहित्यकारों ने शासन से एक बार पुन: मांग की कि राज्य सरकार द्वारा सन्त कवि पवन दीवान की स्मृति में  01 जनवरी को उनके गृहग्राम किरवई में राजकीय आयोजन कर एवम शासन स्तर पर साहित्यकारों के लिए  राजकीय  सम्मान दिया जाए। दीवान के अनुज राजू दीवान शिक्षक ने पवन दीवान के मूर्ति स्थापना हेतु 50 हजार रुपये दान करने की घोषणा की।

पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा कि संत और सिपाही समाज के लिए हर युग मे प्रासंगिक होते हैं, दीवान जी ने छत्तीसगढ़ के मान सम्मान को राष्ट्रीय पटल पर सम्मान दिलाया है। यथार्थ शर्मा ने कहा कि,दीवान जी किरवई के माटीपुत्र थे,जिनकी संवेदना उनके रचित साहित्यिक कृतियों में झलकता है। प्रफुल्ल दुबे,  भुनेश्वरी साहू, राजू दीवान,अर्जुन नयन तिवारी, पुरुषोत्तम साहू, ने भी संबोधित किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news