राजनांदगांव

3 मुठभेड़ में पुलिस ने मारे 4 नक्सली, 2 को पकड़ा, 2 का समर्पण
14-Jan-2021 4:29 PM
3 मुठभेड़ में पुलिस ने मारे 4 नक्सली, 2 को पकड़ा, 2 का समर्पण

एसपी ने प्रस्तुत किया सालभर का लेखाजोखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जनवरी।
जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने 3 मुठभेड़ में 4 नक्सली मार गिराए हैं, वहीं दो नक्सलियों को पुलिस ने पकडऩे में सफलता हासिल की। जबकि 2 नक्सलियों ने आत्मसर्पण किया। इधर 6 हथियार एवं 3 आईईडी बरामद किया है। हालांकि वर्ष 2019 में 5764 की अपेक्षा बीते वर्ष 2020 में 5421 अपराध पंजीबद्ध किए गए। अधिकांश मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी की है। इसके अलावा पुलिस ने लगभग आधा करोड़ रुपए की अवैध शराब  एवं जुआ-सट्टा में 40 लाख रुपए बरामद किया है। 

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक डी. श्रवण ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में अपराधों में रोकथाम के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। अपराधों में रोकथाम के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। अपराधों में कमी आई है। अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई कर अपराध की बड़ी घटनाओं पर रोक लगाने के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग, अवैध धान परिवहन पर नजर रखी गई। चिटफंड कंपनी के संचालकों के संपत्ति कुर्की कराकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाया। हत्या जैसे मामले में विगत दो वर्ष की अपेक्षा 2020 में अपराध में आंशिक वृद्धि हुई है। पंजीबद्ध 44 प्रकरणों में से 40 प्रकरण के आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई करने में सफलता पाई है। पुलिस ने हत्या के 90 प्रतिशत मामलों का निराकरण किया है। हत्या के प्रयास मामले में भी कमी रही है। 

एसपी श्री श्रवण ने बताया कि अपरहण के मामले में गत् वर्ष की अपेक्षा कमी आई है। वर्ष 2019 में जहां 186 प्रकरण रहे। वहीं वर्ष 2020 में 33 प्रकरण दर्ज हुए। जिसमें से 32 प्रकरणों में आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की गई। बलात्कार के मामले विगत वर्ष की अपेक्षा गत् वर्ष में बढ़े हैं। विगत वर्ष जहां 91 मामले रहे। वहीं पिछले वर्ष 104 अपराध घटित हुए। इसमें 102 प्रकरणों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यौन उत्पीडऩ के मामले में कमी रही। पंजीबद्ध 15 प्रकरण में 13 प्रकरण के आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। शेष प्रकरणों के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किया जा रहा है। दहेज प्रताडऩा संंबंधी मामले विगत वर्ष की अपेक्षा एक प्रकरण की वृद्धि हुई है। 2020 में पंजीबद्ध 36 प्रकरण में से 32 प्रकरण पर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी संभावित है। इसी तरह गुम इंसानों के मामलों में पुलिस को गुम इंसानों को खोजने में बेहतर सफलता मिली है। वर्ष 2020 में गुम इंसान की संख्या 704 रही। जिसमें पुलिस ने 6 बालक, 60 बालिका, 118 पुरूष, 342 महिला कुल 526 लोगों को खोजने में सफलता पाई। वहीं संपत्ति मामलों में डकैती के मामले में 50 प्रतिशत की कमी आई। वर्ष 2020 में दर्ज प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने में सफलता मिली। वहीं राशि भी बरामद किया गया। लूट के मामले में आंशिक वृद्धि हुई है। 13 मामलों में 8 प्रकरण के आरोपियों पर कार्रवाई हुई। चोरी और नकबजनी, धोखाधड़ी के मामलों पर नजर डाले तो विगत वर्ष की अपेक्षा गत् वर्ष कम अपराध घटित हुए हैं।

एसपी ने बताया कि इसी तरह अवैध शराब के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुल 1086 प्रकरणों में 1203 आरोपियों पर कार्रवाई की। जिसमें 53,66,049 रुपए कीमती शराब बरामद की। इसमें नगद 3,660 रुपए भी शामिल है। इस प्रकरण में 69 दोपहिया वाहन, 28 चार पहिया वाहन जब्त कर कार्रवाई की गई। इसी तरह एसडीपीएस एक्ट के 16 प्रकरणों में 26 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें 164 किलो ग्र्राम गांजा, 141 नग गांजा पौधा 12 ग्राम, 50 मिलीग्राम अफीम, 6 ग्राम चरस, 3936 नग नशीली दवा कीमती 18,02,564 रुपए बरामद कर कार्रवाई की गई। जुआ एक्ट के तहत 210 प्रकरण में 1025 आरोपियों पर कार्रवाई कर 34,27,613 संपत्ति जब्त, सट्टा एक्ट में 153 प्रकरण, 153 आरोपी एवं 5,18,812 रुपए बरामद किया गया। 
पत्रकारवार्ता में एएसपी कविलाश टंडन, नगर पुलिस अधीक्षक एमएस चंद्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news