रायगढ़

कर्मचारी संघ ने हड़ताली कर्मचारियों का किया सम्मान
15-Jan-2021 7:09 PM
  कर्मचारी संघ ने हड़ताली कर्मचारियों का किया सम्मान

रायगढ़, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सचिव संघ प्रांतीय निकाय रायपुर के आह्वान पर जनपद पंचायत रायगढ़ में क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। वहीं छत्तीसगढ़ रोजगार सहायक संघ के साथी भी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे।

क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे साथियों का छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह, सचिव, उपाध्यक्ष आईसी मालाकार, तहसील शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष संजीव सेठी व साथी श्रीकांत पांडे, साथी कन्हैया लाल पटेल एवं अंजला कुजुर, जमीमा एक्का, रेणु तिग्गा, फुलवेरथा तिर्की ने हड़ताली कर्मचारियों को माल्यार्पण कर सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हड़ताल स्थल पर छत्तीसगढ़ करारोपण अधिकारी संघ के जिला शाखा अध्यक्ष श्रीकांत पांडे विकासखंड शाखा अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल अपने साथियों सहित पहुंचकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे साथियों का उत्साहवर्धन किया। श्रीकांत पांडे अध्यक्ष करारोपण अधिकारी संघ ने बताया कि प्रांतीय निकाय के निर्णय अनुसार ग्राम पंचायत सचिव का प्रभार करारोपण अधिकारी नहीं लेंगे। इसकी लिखित सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी विकासखंड रायगढ़ को लिखित रूप में दे दी गई है। हड़ताली कर्मचारियों को छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष विजय झा ने मोबाइल से संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2019 में कर्मचारियों की मांगों के बारे में कहा था कि इस वर्ष हम आप की मांगों पर विचार नहीं कर सकते, लेकिन वर्ष 2020 कर्मचारियों का वर्ष रहेगा और कर्मचारियों की मांग 2020 में पूरी की जाएगी। वर्ष 2020 भी बीत गया, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर भूपेश सरकार ने कुछ भी ध्यान नहीं दिया। इसलिए छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन आंदोलन के लिए बाध्य हुए हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ग्राम पंचायत सचिव संघ के एक सूत्रीय मांग शासकीयकरण  का समर्थन करता है एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ के तीन सूत्रीय मांगो का भी समर्थन करता है। हम भूपेश सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक की जायज मांगों को वे पूरा करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news