राजनांदगांव

योजना मंडल के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया
19-Jan-2021 4:31 PM
योजना मंडल के चुनाव में  भाजपा का परचम लहराया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जनवरी।
जिला पंचायत एवं नगर पंचायत नगर पालिका द्वारा आयोजित योजना मंडल के चुनाव में सोमवार को भाजपा ने कशमकश भरे चुनाव में अपना परचम लहराया।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि  नगर पंचायत नगर पालिका के योजना मंडल के चुनाव में अमित छाबड़ा विजय घोषित हुए। उन्होंने बताया कि 119 पार्षदों में से भाजपा के 52  पार्षद थे। कांग्रेस के पार्षद ज्यादा थे, चुनाव परिणाम में भाजपा को 60 व कांग्रेस को 46 मत मिले। वहीं 8 वोट खराब हुए। इस तरह भाजपा ने योजना मंडल का चुनाव जीत लिया। इसी तरह से जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू एवं विक्रांत सिंह के नेतृत्व में 13 में से 10 सीटों पर भाजपा विजय हुई। एक सीट पर टॉस से परिणाम कांग्रेस के पक्ष में गया। नगर निगम चुनाव में बहुमत में न होने के कारण भाजपा दूर रही।

मीडिया सेल के अनुसार सोमवार को योजना मंडल के चुनाव में कशमकश की स्थिति थी। दोनों दलों के लोगों ने अपनी ओर से भरकर प्रयास किए, परंतु जीत भाजपा के पाले में रही। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस चुनाव में जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, रमेश पटेल, रामकुमार गुप्ता, किशुन यदु, गुलाब गोस्वामी, मनमोधी पटेल, रघुवीर वाधवा, त्रिगुण टांक, योगेश खत्री, अरुण शुक्ला, बंटी भाटिया ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया। जीत के बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में आकर भाजपा अध्यक्ष के साथ खुशियां बांटी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news