राजनांदगांव

कोसरिया यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह
12-Feb-2021 5:00 PM
 कोसरिया यादव समाज का  शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 12 फरवरी।
सर्किल बम्हणी चारभाठा में कोसरिया यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह 11 फरवरी को आयोजित किया गया। इससे पूर्व बम्हनी चारभाठा के नवनियुक्त अध्यक्ष तथा सर्किल कार्यकारिणी की घोषणा की गई। तत्पश्चात शपथ ग्रहण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों तथा सर्किल के समस्त पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इसके बाद अतिथियों का उद्बोधन हुआ। 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मन्ना यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। सर्किल कार्यकारिणी के सर्किल संगठन, युवा संगठन, महिला संगठनों के पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर कोसरिया यादव समाज की एकता, अखंड़ता को बनाए रखते आने वाले समय में एक नई दिशा व दशा सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मन्नालाल यादव, जिला संरक्षक हृदयराम यादव, विश्वनाथ यादव,  रवि यादव, हरीश यादव, सुरेश यादव, कमलेश यादव, छवि यादव, धन्ना यादव, पंचराम यादव, प्रेमलाल यादव, घसिया यादव, शंकर यादव, मुरली यादव, नीलकंठ यादव, रेवा यादव, विशंभर यादव, नेतराम यादव,  विशाल यादव, अशोक यादव, भुनेश्वर यादव, फकीरा यादव, माधव यादव, झाडूराम यादव, समयलाल आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news