बलौदा बाजार

छात्रों ने वाहन चालकों को किया जागरूक
12-Feb-2021 5:26 PM
छात्रों ने वाहन चालकों को किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 फरवरी। राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल के स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर यातायात जागरूकता अभियान चलाया।

बलौदाबाजार के आबेडकर चौक पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए चौक चौराहों पर लगे यातायात लाइटों, यातायात चिन्हों को देखते हुए वाहन चलाने को कहा। साथ ही दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने व वाहन से संबंधित कागजात जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, आरसीबुक, इंश्योरेंस के साथ पाल्युशन प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से साथ लेकर चलने को कहा। दोपहिया वाहन चालकों को तीन सवारी बिठाकर नहीं चलाने का अनुरोध करते हुए समझाइश भी दी गई। वहीं कार चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के साथ ही सीट बेल्ट लगाकर व आवश्यक कागजात रखकर ही वाहन चलाने का अनुरोध करते हुए समझाइश दी गई। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों से संबंधित पांपलेट भी बांटे, जिसमें यातायात नियमों की जानकारी दी गई थी।

विगत 20 दिनों से भी अधिक समय से यातायात पुलिस पुलिस अधीक्षक आइके एलेसेला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के दिशा निर्देश पर जिले में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित वाहन चलाने का अनुरोध करते हुए समझाइश भी दी जा रही है। यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बलौदाबाजार सहित जिले में यातायात अधिकारियों व आरक्षकों द्वारा लगातार लोगों को यातायात नियमों का अनिवार्यत पालन करने का अनुरोध करते हुए समझाइश भी दी जा रही है।

इस यातायात नियम जागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना की है।

 

 

 

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news