राजनांदगांव

केंद्र का कृषि कानून किसानों के अहित में, खंडेलवाल
14-Feb-2021 8:10 PM
केंद्र का कृषि कानून किसानों  के अहित में, खंडेलवाल

राजनांदगांव, 14 फरवरी। ब्लॉक संगठन प्रभारी व राजगामी संपदा अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल की उपस्थिति में गत् दिनों गंडई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश साहू के नेतृत्व में किसान परिचर्चा व प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री खंडेलवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित करते कहा कि मोदी सरकार ने जो काले कानून पास किया वह पूरी तरह से किसानों के अहित में है। मोदी ये भूल रहे हैं कि दिल्ली बार्डर पर जो किसानों ने धरना दिया है, वो जानते हैं कि इससे पूरे देश के किसानों का अहित होना है, इसलिए किसान डटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी यह न भूले कि हमारा देश किसानों का देश है। यही किसान है जो आपको इस कुर्सी पर बिठाया है। यही अपने पर आ जाएंगे तो आपकी कुर्सी नहीं बचने वाली। आज देश किसानों को यह दिन देखना पड़ रहा है और पूरा कांग्रेस परिवार किसानों का समर्थन एवं काले कानून का विरोध करते हैं। गंडई वन परिक्षेत्र भवन का लोकार्पण जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य और विशिष्ट अतिथि रमेश खंडेलवाल की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में राजा तारकेश्वर शाह खुसरो, राजमहंत महेश दास रात्रे, भुनेश्वर साहू, विनोद ताम्रकार, नगर पंचायत अध्यक्ष नीना ताम्रकार, संतोष सिंघानिया, सुरेंद्र जसवाल, बांकेलाल वर्मा, धनसाय साहू, रिखी पटेल, सुरेश पटेल, ताराचंद, मनोज साहू, एलडी मनिकपुरी, चेतन देवांगन, गोवधन साहू, गोविंद जंघेल, कांति ताम्रकार, अमित टंडन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news