महासमुन्द

भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति
27-Feb-2021 4:21 PM
भाजपा प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति

महासमुन्द, 27 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर काम काज की समीक्षा और बेहतर कार्य करने के लिए सभी मंडलों के लिए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। 

प्रदेश संगठन के निर्देश पर शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने महासमुन्द के 18 मंडलों में मंडल प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति की है। इसमें पिथौरा मंडल शहर के लिए विमल चोपड़ा, ललिता अग्रवाल, महासमुन्द शहर मंडल के लिए परेश बागबाहरा, मोनिका साहू, तुमगांव सिरपुर मंडल हेतु प्रीतम दीवान, शंकर तांडी, महासमुन्द ग्रामीण मंडल प्रेम शंकर पटेल, थान सिंह दीवान, झलप पटेवा मंडल नरेश चंद्राकर, पवन पटेल, बागबाहरा शहर मंडल संदीप दीवान, योगेश्वर राजू सिन्हा, बागबाहरा ग्रामीण मंडल राकेश चंद्राकर, निरंजना शर्मा, खल्लारी मंडल पूनम चंद्राकर, महेंद्र जैन, पिथौरा ग्रामीण मंडल हेतु चंद्रहास चंद्राकर, पवन वर्मा, सांकरा मंडल रामलाल चौहान, किरण अग्रवाल, पिरदा मंडल चंद्र कुमार पटेल, देवकी दीवान, बसना मंडल त्रिलोचन पटेल, विपिन उपवेजा को बनाया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news