कोण्डागांव

भाजयुमो कोण्डागांव टीम मिली प्रदेश अध्यक्ष से
28-Feb-2021 8:35 PM
 भाजयुमो कोण्डागांव टीम मिली प्रदेश अध्यक्ष से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 28 फरवरी। भाजयुमो कोण्डागांव के जिला पदाधिकारियों ने 28 फरवरी को प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से भेंट कर नयी जिम्मेदारी दिए जाने पर आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

कोण्डागांव जिला के पदाधिकारियों ने संगठन विस्तार को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू से चर्चा की और कोण्डागांव आगमन की बात रखी। प्रदेश अध्यक्ष अमित ने कोण्डागांव जिले की टीम को दिशा निर्देश देकर कहा कि, आप सभी कार्यकर्ता संगठन में जो जिम्मा दिया है, उस पर खरा उतरकर भाजपा को मजबूत करें और संगठन में महिला शक्ति को भी कार्यकारिणी में विशेष स्थान देने की बात कही।

इस दौरान भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जितेन्द्र सुराना, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशान्त पात्र, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यतीन्द्र सलाम, संतोष मरकाम, टिकेश्वर सेठिया, धन्सु मानिकपुरी, पवन प्रधान व संजय सोनी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news