राजनांदगांव

महिला से लूटे जेवरात के साथ पकड़ाए आरोपी
05-Mar-2021 12:21 PM
महिला से लूटे जेवरात के साथ पकड़ाए आरोपी

गंडई में पोल्ट्री महिला मजदूर के साथ हुई थी वारदात

गंडई, 5 मार्च। गंडई में एक निजी पोल्ट्री फार्म में कार्यरत महिला मजदूर के साथ लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों में से एक को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरा आरोपी गंडई के पास से एक गांव का नौजवान युवक है। 

घटना 3 मार्च दोपहर 12.30 बजे की है। जब पीडि़त महिला लक्ष्मी देवांगन काम नहीं मिलने के कारण पैदल घर लौट रही थी। उसी दौरान पोल्ट्री में ही कार्यरत मजदूर रोशन नेताम और पीर अली ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इससे पहले आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की और उसके पहने हुए गहनों को लूट लिया। जिसकी कीमत 25 हजार रुपए बताई गई है। 

पुलिस से मुताबिक दोनों आरोपी वारदात के बाद से फरार हो गए थे। महिला के बयान के आधार पर रोशन नेताम को सबसे पहले गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पीर अली को कसारीडीह दुर्ग से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के जेवरात के अलावा कुछ और निजी सामान भी बरामद किए हैं। दिनदहाड़े हुए इस घटना के कारण हडक़ंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news