राजनांदगांव

राम मंदिर निर्माण से जुटे कार्यकर्ताओं से मिले रमन
05-Mar-2021 6:18 PM
राम मंदिर निर्माण से जुटे कार्यकर्ताओं से मिले रमन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मार्च।
राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण अभियान से जुटे कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुक्तागिरि कालोनी बर्फानी आश्रम के पीछे निवासी कांति मौर्य समाजसेविका एवं उनके परिवार से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछते सौजन्य भेंट की। 

इस अवसर पर डॉ. सिंह के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हेमंत नाग, संघ चालक विष्णु साव, विभाग प्रचार-प्रसार प्रशांत सोनी, नगर सह कार्यालय अनीश बोरकर, वार्ड नंबर 45 के संयोजक अरुण राव, मातृशक्ति प्रमुख पूर्णिमा साहू, जमुना देवी साहू, जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, समिति से जुड़े राजेश यादव, मणिभास्कर गुप्ता, अरुण देवांगन व आशीष उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर प्रचार-प्रसार प्रमुख कमल सोनी ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news