राजनांदगांव

महिला सम्मान व साहित्यिक आयोजन 7 को
05-Mar-2021 6:18 PM
महिला सम्मान व साहित्यिक आयोजन 7 को

राजनांदगांव, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ी साहित्य समिति जिला ईकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रसंग पर आगामी 7 मार्च को  निगम सभागार हाल में सुबह 11 बजे शिक्षा, साहित्य, खेल, राजनीति व कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर हेमा देशमुख होंगी।

साहित्य समिति के अध्यक्ष आत्माराम कोशा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले के कवि/ रचनाकारों से ‘नारी गरिमा’ पर आधारित काव्य रचना आमंत्रित किया गया है। जिसका उनके द्वारा उक्त दिन सस्वर पठन किया जाएगा। श्रेष्ठ काव्य रचना व प्रस्तुतिकरण के लिए वे मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित होंगे।  इस दौरान मुख्य अतिथि के हाथों काव्य संग्रह व पुस्तक का विमोचन किया जाएगा और उपस्थित कवि/रचनाकारों द्वारा काव्य पाठ का कार्यक्रम आयोजित है।

साहित्य समिति के संरक्षक आचार्य सरोज द्विवेदी, शशिकांत द्विवेदी, अशोक चौधरी संयोजक डॉ. दादू लाल जोशी, उपाध्यक्ष गिरीश ठक्कर, सचिव एमएल बोरकर, सहसचिव एसआर साहू, राजकुमार चौधरी, पवन यादव ने समस्त कवि/रचनाकारों को उक्त कार्यक्रम में सहभागिता एवं उपस्थिति की अपील की है। उक्त जानकारी प्रचार सचिव पवन यादव ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news