राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 मार्च। नगर निगम राजनांदगांव के स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत अखिलेश श्रीवास्तव के निधन पर नगर निगम के सभागृह में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, उपायुक्त सुदेश सिंह, कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी व यूके रामटेके, लेखा अधिकारी यूएस वर्मा, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान श्री जोशी ने कहा कि अखिलेश लंबे समय तक सभी विभागों में सेवा देने के पश्चात वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। वे निगम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के रूप में भी लंबे समय तक सेवा दिए है और अपने कार्यकाल में कर्मचारियों के हित में कार्य किए। उनके निधन होने से इनका परिवार ही नहीं, बल्कि निगम परिवार की भी क्षति हुई है।
शोकसभा का संचालन उपायुक्त सुदेश सिंह ने किया। सभा मेें मनोज लोढ़ा, संजय ठाकुर, संदीप तिवारी, प्रणय मेश्राम, संजीव मिश्रा, अशोक चौबे, सहित कर्मचारियों द्वारा दिवंगत आत्मा को दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।