बलौदा बाजार

प्रशासनिक कार्यों से समाज में सशक्त भूमिका निभाती महिलाएं
08-Mar-2021 5:40 PM
प्रशासनिक कार्यों से समाज में सशक्त भूमिका निभाती महिलाएं

महिलाओं को आगे बढऩे की दे रहीं प्रेरणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 8 मार्च।
जिले के कई ऐसी महिला अधिकारी हैं जो आज उच्च पदों में रहकर व अपने सकारात्मक कार्यों से महिला सशक्तीकरण का उदाहरण पेश करते हुए समाज की अन्य महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरणा दे रही हैं। आज महिला दिवस पर कुछ ऐसी ही महिलाओं को जानते हैं जो अपने काम की बदौलत समाज में एक नई छवि बनाई है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं डॉ. सिद्दकी
राज्य प्रशासनिक सेवा से आए डॉ. सिद्दकी जिला पंचायत पंचायत सीईओ के रूप में पदस्थ हैं। उन्हें हाल में ही आइएएस आवर्ड भी मिला है। उन्होंने अपने कार्य की बदौलत एक नई छवि राज्य में बनाई है। उन्होंने जिले के गोठानों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद तेजी से कार्य कर रही हैं। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारमुखी कार्यों से जोडक़र उनके अतिरिक्त आय का साधन उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने सभी स्व सहायता समूह के उत्पादों को एकरूपता प्रदान करने के लिए महानदी वनिता ब्रांड का नाम दिया गया है। साथ इन उत्पादों को बेचने के लिए महानदी वनिता विक्रय सेंटर की स्थापना की जा रही है। इन दुकानों का संचालन शीघ्र ही प्रारंभ करने की तैयारी की जा रही है। साथ इन दुकानों का संचालन महिला समूह के हाथों में ही रहेगा।

हौसला बढ़ा रहीं निवेदिता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल अपनी बुलंद आवाज के लिए जाने जाती हैं। एम टू के नाम से व अपने व्यवहार कुशलता के कारण पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच में बेहद पसंद की जाती हैं। उनकी एक आवाज से ही अपराधियों की मन में डर बैठ जाता है। 
उन्होंने पिछले वर्ष जिले में हुई बेहद शर्मनाक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों को पकड़वाने के साथ ही एक महिला तस्कर नेटवर्क को तोडऩे में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। समाज के विभिन्न वर्गों में उन्होंने अपनी एक पकड़ बनाई है। साथ ही वह विभिन्न महिला जागरूकता शिविरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा के महिलाओं के हौसले बढ़ाते रहती हैं। आज वह जिले में महिला अपराधियों के खिलाफ एक मजबूत ढाल बनकर खड़ी हुई हैं।

सौम्य व्यवहार व कार्य के प्रति गंभीरता से पहचान बनाई
भाटापारा एसडीएम इंदिरा देवहारी जिले की एक मात्र महिला एसडीएम हैं। जिन्हें भाटापारा जैसे महत्वपूर्ण जगह का एसडीएम पद की जिम्मेदारी दी गई हैं। इसके पूर्व उन्होंने जिले में नगरीय व पंचायत निकायों चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन किया। वह अपने सौम्य व्यवहार व कार्य के प्रति गंभीररता के कारण जिले के प्रशासनिक अमले में बेहद पसंद किए जाते हैं। आज वह कलेक्टर जैन के पसंदीदा व विश्वसनीय अधिकारियों में शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news