राजनांदगांव

महाकाल भक्तों की निकली भव्य शोभयात्रा
10-Mar-2021 3:28 PM
महाकाल भक्तों की निकली भव्य शोभयात्रा

महाशिवरात्रि के एक दिन पहले शहर में ओम नम: शिवाय की गूंज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 10 मार्च।
महाशिवरात्रि पर्व से एक दिन पहले महाकाल की भव्य शोभायात्रा में लोग स्वस्फूर्त शामिल हुए। महाशिवरात्रि पर्व के मौके से एक दिन पूर्व समूचे शहर में ओम नम: शिवाय की गुंज सुनाई दी। महाकाल की यात्रा में शहर के राजनीतिक और गैर राजनीतिक लोगों के अलावा अन्य सभी धर्मों के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। 

संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान मे महाशिवरात्रि के एक दिन पहले बुधवार को महाकाल की भव्य शोभायात्रा शहर के गुरूद्वारा चौक से निकाली गई। संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल के अध्यक्ष निखिल द्विवेदी ने बताया कि शोभायात्रा शहर के गुरूद्वारा चौक में गणेश मंदिर से महाआरती कर निकाली गई। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर में महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकली है।  यह आयोजन का दूसरा साल है। इस आयोजन की भव्यता बढ़ती जा रही है। इसमें राजनीतिक दलों के अलावा गैर राजनीतिक दल समेत बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं। शोभायात्रा के जरिये पूरा शहर महाकालमय हो गया है। इस जुलूस में लगभग 10 हजार लोग शामिल हुए। बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। महाकाल की शोभायात्रा मानव मंदिर चौक से दुर्गा चौक, बसंतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग, सुरजन गली होकर कामठी लाइन, सिनेमा लाइन से मानव मंदिर चौक, जयस्तंभ चौक में समापन हुआ। यहां महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया।

महाकाल की भव्य शोभायात्रा में भव्य विशाल झांकी का निर्माण किया गया था। इसमें बाबा महाकाल की मूर्ति 8 फीट शामिल थी। भगवान श्रीराम उनकी आरती उतार रहे हैं। 14 फीट का आर्च तैयार किया गया। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर भक्तों ने महाकाल की आरती की। इस दौरान शंखनाद भी हुआ। शोभायात्रा में डीजे, धुमाल पार्टी, बघ्घी भी साथ में चलती रही। इसके अलावा राउत नाचा, घोडे, नंदी, छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पंथी नृत्य, आदिवासी नृत्य, रामधुनी, भजन  भी होती रही। वहीं बाबा महाकाल की भव्य शोभायात्रा में भूत-प्रेत भी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा को देखने लोगों में होड़ भी मची रही। इसके अलावा भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से झूमते नजर आए। 

महाकाल भव्य शोभायात्रा में महापौर हेमा देशमुख, देवेन्द्र यादव, छन्नी साहू, मधुसूदन यादव, निखिल द्विवेदी, जितेन्द्र मुदलियार, शाहिद भाई, प्रवीण मेश्राम, सौरभ कोठारी, भावेश बैद, हिमानी वासनिक, करूणा यादव, शरद पटेल, महेश साहू, अमीन हुद्दा, विनय झा, मोनू बहादुर, सुनीता फडऩवीस समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news