बलौदा बाजार

महिला दिवस मनाया गया
12-Mar-2021 5:11 PM
महिला दिवस मनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 12 मार्च।
शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्रीड़ा विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.सी.आर.डहरिया, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सभापति महिला बाल विकास एवं जनभागीदारी सदस्य  शहनाज अख्तर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही महाविद्यालय के सभी स्टाफ  उपस्थित थे। समारोह में जनभागीदारी अध्यक्ष भुलुराम कुर्रे एवं अन्य सदस्यगण द्वारा उपस्थित महिलाओं का सम्मान पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया गया, साथ ही महाविद्यालय की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट छात्राओं का भी सम्मान किया गया। इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.ऋषिराज पांडे द्वारा विश्व महिला दिवस पर ऐतिहासिक प्रकाश डाला गया। समारोह का संचालन डॉ.जितेन्द्र मिश्रा, क्रीड़ाधिकारी द्वारा किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news