राजनांदगांव

जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा शुरू
16-Mar-2021 7:58 PM
 जिला स्तरीय हॉकी स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 मार्च।  मोतीपुर वार्ड क्रमांक 08 में स्व. त्रियोगी नारायण स्मृति में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव व अध्यक्षता महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने की। विशेष अतिथि निगम अध्यक्ष पप्पू धकेता, संचालन पूर्व पार्षद दीपक चौहान ने किया।

मुख्य अतिथि श्री यादव ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर शुभकामनाएं देते कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए और लोगों का दिल जीताना चाहिए। साथ ही लोग मनोरंजन करते खेलों का आनंद लें और खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाने का काम अवश्य करें। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव को हॉकी का नर्सरी कहा जाता है। इस दौरान महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि जब-जब हॉकी का मैच होता है, मेजर ध्यानचंद ने राजनांदगांव को यह नाम देकर गया था कि राजनांदगांव को हॉकी का नर्सरी कहा जाए। पुरुष व महिला हॉकी मैच सिर्फ  स्टेडियम में होता था, लेकिन आप स्कूलों के माध्यम से स्कूल मैदान में हॉकी का मैच हो रहा है और यह बहुत ही अच्छी बात है। खिलाड़ी खेल भावना से आगे बढ़ते रहे, अगर किसी भी चीज की जरूरत होती है तो उनका सहयोग हम हर संभव मदद करेंगे।

श्री धकेता ने कहा कि एक समय था, जब हॉकी प्रेमियों में एक ललक था, लेकिन बदलते समय के साथ लोगों का हॉकी के प्रति रूचि भी खत्म होते गई  और अन्य खेलों के प्रति रूचि बढ़ती गई, लेकिन हमारा राजनांदगांव हॉकी की नर्सरी के नाम से जाना जाता है और यही कारण है कि राजनांदगांव ने हॉकी खिलाड़ी देश व प्रदेश को दिए हैं।

इस दौरान संतोष पिल्ले, मधुकर बंजारे, झम्मन देवांगन, भूषण साव, विनय झा, शिवनारायण धकेता, कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी, प्रिंस भाटिया, गुणवंत पटेल सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी व वार्डवासी उपस्थित थे।

'

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news