राजनांदगांव

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
27-Mar-2021 4:41 PM
सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

अंबागढ़ चौकी, 26 मार्च। ग्राम बांधाबाजार व मुडपार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय बैठक  ली। बैठक में बांधाबाजार व कोरचाटोला सेक्टर के कार्यकर्ताओं ने पोलिंग बूथ को मजबूत करने छग सरकार की उपलब्धियों और पिछले दो वर्ष में कांग्रेस विधायक द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जन-जन व घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार की असफलता व झूठे वायदों के साथ किसान विरोधी तीन काला कानून की जानकारी भी आमजनों तक पहुंचाने शपथ ली। 

गुरुवार को ब्लॉक के ग्राम बांधाबाजार में बांध सेक्टर के बूथ कार्यर्कओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की। बैठक में कांग्रेस की भूपेश सरकार की उपलब्धियों तथा पूरे किए वायदों की विस्तार से जानकारी दी। श्री मानिकपुरी ने स्थानीय विधायक द्वारा पिछले दो वर्ष में क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा देते कांग्रेस सरकार व धिायक की उपलब्धियों को आमजनों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। 

बैठक में बस्तर सलामे, प्रकाश गजभिये, बसंत मंडावी, मुकेश शर्मा, कुंती कुंजाम, जनपद सदस्य शेषवरी, सरपंच प्रीति चौहान, अग्रहिज मंडलोई सहित कई प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बैठक में अजय अग्रवाल, अफसान खान, मनीष बंसोड़, बिसाहू निर्मलकर, हरीराम परतेती, रंजन बोगा, जैन उईके, बीरेन्द्र कोवाची, विजय साहू, मनोहर लाउत्रे, हिरोबाई मंडावी, नेमीचंद गणवीर, मेहतरूराम सिन्हा, कलीराम कोमरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news