राजनांदगांव

कोरोना बंदिशों संग मनी होली
31-Mar-2021 2:01 PM
कोरोना बंदिशों संग मनी होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मार्च।
कोरोना बंदिशों के साथ लोगों ने होली पर्व शांतिपूर्वक मनाया। वहीं पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह भी नजर आया। लोग कोरोना संक्रमण के चलते परिवार के बीच ही होली पर्व मनाया। रंग-गुलाल उड़ाते हुए होली पर्व पर बच्चों ने परंपरागत गीतों में ठुमके भी लगाए। रंगोत्सव पर शहर में दो दिन तक रंग-गुलाल से लोग सरोबार नजर आए। रंगों की बौछार लगाते एक-दूसरे को भीगो दिया। वहीं गुलाल से पारंपरिक टीका लगाते अपनी खुशियों को जाहिर किया। इधर शहर के अलग-अलग इलाकों में पुलिस की नजर भी रही। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस  लगातार सर्चिंग करते लोगों को कोविड-19 संक्रमण और विवादों को लेकर सर्चिंग करती रही।

इधर रंगो के त्यौहार ‘होली’ में दो दिनों तक शहर के गली-मोहल्ले में रंगों की बौछार के साथ गुलाल उड़ा। एक ओर जहां परपंरागत गुलाल के ‘टीके’ के साथ बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया। वहीं युवकों की टोली से धमाचौकड़ी रही। 

रविवार देर शाम होलिका दहन के बाद सोमवार को पूरे दिन रंग में लोग सरोबार रहे। शहर के रिहायशी क्षेत्रों में लोग गुलाल और रंग खेलते नजर आए। वहीं मोहल्लों में भी महिलाओं ने भी रंग खेलने में मस्त रहे। प्रशासन के निर्देशों के चलते शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डीजे समेत सार्वजनिक स्थानों पर आयोजनों पर रोक लगी रही। इससे युवाओं में मायूसी भी नजर आई। वहीं बच्चों ने भी त्यौहार का लुत्फ उठाने के लिए पिचकारियों से लोगों पर रंग फेंका। शहर में दिनभर युवाओं ने मस्ती करते रंग और गुलाल उड़ाए। होली पर्व की खुशी में युवतियां भी पीछे नहीं थी। युवतियों ने आपस में परिवार के साथ चेहरों को रंग में बदल दिया।

होली पर्व को मनाने के लिए हर वर्ग दो दिनों से मस्ती में नजर आया। इसके बाद अब धीरे-धीरे त्यौहारी मिजाज बदलने लगा है। इस बीच शहर में पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण कहीं भी उपद्रवी टिक नहीं पाएं। बताया जाता है कि होली पर्व पर पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्तर पर मुस्तैद थी। शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए जिला प्रशासन एवं राजनांदगांव पुलिस का इस बार सख्त पहरा रहा। त्यौहार के मौके पर पुलिस ने उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों के इस बार शहर के अलावा समूचे जिले में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news