राजनांदगांव

गाली-गलौज करते डंडे से जानलेवा हमला, आरोपी गया जेल
01-Apr-2021 5:02 PM
गाली-गलौज करते डंडे से जानलेवा हमला,  आरोपी गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 1 अप्रैल।
पशु चिकित्सालय में कार्यरत कार्यकर्ता पर एक व्यक्ति ने सिर पर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में कार्यकर्ता खून से लथपथ हो गया। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की खबर गंडई पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार होली की रात लगभग 9 बजे पंडरिया निवासी धनसिंह साहू के घर मवेशी का इलाज करने पशु चिकित्सालय में कार्यरत कार्यकर्ता ओमकार नामदेव 28 वर्ष पहुंचा था। इलाज कर वापस घर लौट रहा था, तभी दैहान के पास कमलेश यादव नामक व्यक्ति से बात कर रहा था। उसी दौरान टीकम साहू उर्फ कांदा साहू 50 वर्ष अश्लील गाली-गलौज व धक्का मुक्की करते डंडे से ओमकार नामदेव के सिर के पीछे जानलेवा हमला कर दिया। इससे नामदेव खून से लथपथ हो गया। घटना की सूचना उसके बड़े भाई पार्षद सूरज नामदेव को दी गई। पार्षद सूरज ने तत्काल ओमकार को गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बाद ओमकार को कवर्धा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार घटना के दूसरे दिन 30 मार्च को पीडि़त के बड़े भाई पार्षद सूरज ने गंडई थाना पहुंचकर मामले की सूचना दी। पुलिस ने दोपहर तक आरोपी टीकम साहू को थाना तलब कर खैरागढ़ सलोनी जेल दाखिल किया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news