राजनांदगांव
राजनांदगांव, 5 अप्रैल। भाजपा का 41वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बूथ स्तर पर एवं प्रत्येक कार्यकर्ता के घर-घर मनाया जाएगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के कारण इस वर्ष स्थापना दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर में भाजपा का झंडा लगाएंगे और अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक की जीवनी का अध्ययन कर उन्हें याद करेंगे तथा उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेंगे।जिला भाजपा के महामंत्री सचिन बघेल एवं दिनेश गांधी ने बताया कि स्थापना दिवस का कार्यक्रम सभी 20 मंडलों में बूथ स्तर पर एवं प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते प्रत्येक कार्यकर्ता घर पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम उत्साह से मनाएं। अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएं और सोशल मीडिया पर फोटो जरूर शेयर करें।
ताकि सभी सदस्यों को इसकी प्रेरणा का लाभ मिल सके।