राजनांदगांव

20 मंडलों के बूथों में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस
07-Apr-2021 4:22 PM
20 मंडलों के बूथों में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

सिंह और पांडेय ने बूथ अध्यक्ष के घर लगाया नेम प्लेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 7 अप्रैल।
भाजपा का 41वां स्थापना दिवस मंगलवार को उत्साह से घर-घर में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि आज का दिन भाजपा के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि 18 करोड़ सदस्य संख्या की विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के सदस्य होने का सभी को गर्व है। एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर चलने वाली भाजपा के जनप्रिय सिद्धांतों एवं निचले स्तर पर गरीब, वंचित शोषित लोगों की उज्जवला योजना, जन-धन योजना, आयुष्मान भारत योजना के तहत मदद करने के कारण लोगों की तकदीर व तस्वीर बदली है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी के अथक प्रयासों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के नेतृत्व में 12 राज्यों में भाजपा की सरकारें बनी है। 

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि आज सभी 20 मंडलों के सभी बूथों में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। साथ ही हजारों की संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भाजपा का ध्वज लगाया एवं बूथ अध्यक्ष के घर भाजपा की नेम प्लेट भी लगाई गई। साथ ही आज के दिन प्रात: 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सारगर्भित उद्बोधन को सुनने का लाभ भी कार्यकर्ताओं को मिला।

मीडिया सेल के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एव सांसद संतोष पांडेय ने अपने क्षेत्र में एक बूथ में पहुंचकर पेंड्री वार्ड में संजय रात्रे के नाम से बूथ अध्यक्ष की नेम प्लेट उसके घर पर लगाई और सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पुरुषोत्तम गांधी, किशुन यदु, रविंद्र वैष्णव, कमल सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news