रायगढ़

कर्ज तले दबे युवक ने खुद को लगाई आग, मौत
10-Apr-2021 5:46 PM
 कर्ज तले दबे युवक ने खुद को लगाई आग, मौत

रायगढ़, 10 अप्रैल। सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेड़ा गांव में कर्ज से परेशान युवक ने अग्नि स्नान कर जान दे दी। उसको सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे युवक ने कल दोपहर डेढ़ बजे दम तोड़ दिया।

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतक रोशन पंकज पिता सोनू राम पंकज किसी से उधार में 1 लाख रु लिया था जिसे वह वापस नहीं कर पा रहा था। जिसकी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। गत 31 मार्च को करीबन चार बजे कर्ज का पैसा वापस नहीं कर पाने के कारण परेशान होकर खुद के ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा लिया। जिससे उसका पहना हुआ कपड़ा पूरी तरह से जल गया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए रायगढ़ लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news