महासमुन्द

मुरमुरी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या
15-Apr-2021 5:46 PM
मुरमुरी में बड़े भाई ने की छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या

आरोपी जेल दाखिल, दोनों के बीच पारिवारिक विवाद था 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 अप्रैल।
जिले के सराईपाली क्षेत्र स्थित सिघोड़ा थाने के ग्राम मुरमुरी में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है दोनों के बीच कुछ घरेलू विवाद था। हत्या के बाद आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार कल 14 अप्रैल को सुबह 8 बजे ग्राम मुरमुरी निवासी सुभाष पिता चित्रसेन बरिहा 22 साल की उसके बड़े भाई बिरेश बरिहा 24 साल ने घरेलू विवाद के चलते बसूला (बढ़ाई औजार) से पीठ पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुभाष को 112 की सहायता से सरायपाली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। बहरहाल सिंघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चित्रसेन बरिहा के घर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी। 

पुलिस का कहना है कि गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाईयों के बीच कुछ पारिवारिक विवाद था। जिसके चलते चित्रसेन का बड़ा लडक़ा बिरेश बरिहा अपने ही छोटे भाई सुभाष बरिहा को बसूला से वार कर चोट पहुंचाया था। उसके परिजनों ने घायल सुभाष को 112 वाहन की मदद से इलाज केलिए सरायपाली शासकीय अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में धारा 302 भादवि तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news