कोण्डागांव
मरकाम ने 1 महीने का वेतन किया दान
16-Apr-2021 9:07 PM
कोण्डागांव, 16 अप्रैल। कोण्डागांव विधायक व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 15 अप्रैल को कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के हाथों अपने 1 महीने का वेतन दान स्वरूप सौंपा। मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपने 1 माह का वेतन 1,11,000 रुपए को कलेक्टर के हाथों सौंपते हुए मरकाम ने कहा कि कोविड-19 से लडऩे के लिए 1 महीने का वेतन सौंपा है।