दुर्ग

भारतीय जैन संघटना दुर्ग जोन का ऑनलाइन वेबीनार
26-Apr-2021 10:14 AM
भारतीय जैन संघटना दुर्ग जोन  का ऑनलाइन वेबीनार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 अप्रैल।
दुर्ग-भिलाई शहर की जैन समाजिक संस्थाओं के प्रमुख सदस्यों की विशेष उपस्थिति में भारतीय जैन संघटना दुर्ग जोन ने ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया।

भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने कैरियर गाइडस, स्कूल एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें, वर्तमान समय में समय के साथ अपने व्यापार व्यवसाय का संचालन कैसे करें। स्मार्ट गल्र्स ट्रेनिंग प्रोग्राम, अल्पसंख्यक स्कॉलरशिप, एजुकेशनल, बिजनेस लोन, ब्लड डोनेशन, केरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम जैसे प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन शहर की सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अपनी कार्य योजना की जानकारी आयोजित वेबीनार में चोपड़ा ने दी। उनके साथ भारतीय जैन संघटना के महासचिव मनोज लुक्कड़ भी विशेष रूप से अपना आशीर्वचन देने उपस्थित रहे।

दुर्ग नगर निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल पूरे समय इस वेबीनार में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में जैन संघटना के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा जन कल्याणकारी एवं जैन समाज के सर्वांगीण विकास में इस संगठन की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है और नगर निगम दुर्ग भी आपके साथ जुडक़र इस सेवा अध्याय में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग देने को तैयार है। आयोजित वेबीनार का संयोजन एवं संचालन जोन अध्यक्ष प्रफुल्ल संचेती ने करते हुए आने वाले 2 वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग का आह्वान किया कार्यक्रम प्रभारी दिनेश बाफना ने कहा हम शीघ्र ही दुर्ग जोन के विभिन्न शहरों में वहां की सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य योजना बनाएंगे। 

भारतीय जैन संघटना की ऑनलाइन वेबीनार में जैन मिलन भिलाई से श्री एम सी जैन, अरिहंत युवा फाउंडेशन जैन युवा मंच से उत्तम माल, श्रमण संघ दुर्ग से टीकम छाजेड़, श्रमण संघ स्वाध्याय मंडल से प्रकाश काकरिया जिनेश जैन, ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट से उत्तम बरडिया, नेहरू नगर दुर्ग से अमर जैन पूनम जैन नरेश जैन सहित अन्य संस्थाओं के गणमान्य जनों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न संस्था प्रमुखों का आभार ज्ञापन जोन सचिव राजेश कोटेचा ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सीए संतोष जैन रमेश चोपड़ा अजय कोचर शिल्पा नाहर किशोर कोचर उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news