दुर्ग

टूलकिट केस, भाजपाईयों का धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 7:49 PM
टूलकिट केस, भाजपाईयों  का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 नंदिनी अहिवारा, 22 मई। 
टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर एफआईआर के विरोध पर प्रदेश भाजपा के आव्हान पर अहिवारा भाजपा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन अपने अपने घरों के सामने दिया गया।

पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने कहा कि रमन राज में खुशहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश को बदहाली पर ले जाने वाली कांग्रेस सरकार अब पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने चले हैं। कांग्रेस का यही असली चहेरा है।

जिला महामंत्री दुर्ग नटवर ताम्रकार ने कहा, हम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा कांग्रेस टूलकिट के संदर्भ में किये गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हंै और कांग्रेस के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हैं।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दाउ आनंद ताम्रकार ने कहा कि कांग्रेस सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है। सत्ता का घमंड कूट-कूट के भरा है। अगर कोई सच्चाई इनकी उजागर करे तो एफआईआर कर लोगों की आवाज को दबा रही है।

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला सह कोषाध्यक्ष चंचल बाफना, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो दाऊ आनंद ताम्रकार, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश साहू, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण क्षत्रिय, निरमेश मिश्रा, जिला मंत्री शुभम ताम्रकार, भाजयुमो महामंत्री हरि वर्मा, भाजयुमो उपाध्यक्ष ओमकार साहू, नगर उपाध्यक्ष साहिल खांन, शैलेश अग्रवाल उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news