दुर्ग

टूलकिट, भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
23-May-2021 5:54 PM
टूलकिट, भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 मई। टूलकिट मामले पर भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस खिलाफ मोर्चा खोला। दुर्ग कोतवाली मे गिरफ्तारी देने सरोज पाण्डेय के साथभाजपा नेता पहुंचे। 
टूल किट मामले को लेकर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं प्रवक्ता संबित पात्रा पर झूठा एफआईआर दर्ज की जाने मुद्दे को लेकर भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सरोज पांडये के नेतृत्व में दुर्ग थाना सिटी कोतवाली के सामने धरने पर बैठकर प्रशासन को चुनोती देकर कहा कि हमे भी गिरफ्तार करे। पूर्व विधायक एवं प्रदेश भाजपा व्यपारिक प्रकोष्ठ के संयोजक लाभचंद बाफना, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, जिला अध्यक्ष डॉ.शिव तमेर,पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्रकार आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news