दुर्ग

भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी
26-May-2021 6:59 PM
भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 26 मई।
टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बनाकर देश के खिलाफ षडय़ंत्र रचने और भाजपा नेताओं पर झुठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में भाजपा उत्तर मंडल पाटन क्षेत्र के हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ने पुलिस थाना अमलेश्वर में कारकर्ताओ के साथ पहुंचकर गिरफ्तारी दी। 

इनके साथ मोनू साहू सदस्य जिला पंचायत, बसंत चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल, दयानंद सोनकर पूर्व सरपंच अमलेश्वर ने भी गिरफ्तारी दी। इस दौरान हर्षा चंद्राकर सहित उपस्थित अन्य नेताओं ने कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का काम किया है। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया। जिसका हम समस्त कार्यकर्ता विरोध करते है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंग सहित अन्य भाजपा नेताओं पर दुर्भावना वश राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news